मंगलवार को संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू के नेतृत्व में किसानों की भीड़ प्रदर्शनी मैदान से पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। यहां आयोजित महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएम सिंह ने भूमि अधिग्रहण, गन्ना भुगतान का ब्याज, कर्ज और गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 1994 में उन्हें रिश्वत और राज्यसभा का ऑफर मिला था, मगर उन्होंने उसे ठुकराते हुए किसानों की लड़ाई ईमानदारी से लड़ी। अब एक्सप्रेसवे में जा रही किसान की जमीन का मुआवजा बाजार रेट पर दिलाने की लड़ाई भी लड़ेंगे। उन्होंने खड़वा का हवाला देते हुए कहा कि बहुत कम मुआवजा मिल रहा था, मगर कोर्ट में जंग लड़कर बाजार रेट के हिसाब से मुआवजा दिलाया।
जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ने कहा कि जिले के किसान सरदार बीएम सिंह के साथ हैं। किसानों को ब्याज और बकाया भुगतान मिलने की पूरी उम्मीद है। प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा ने भी किसानों की समस्याओं को उठाया। ऋषिपाल सिंह की अध्यक्षता और संजीव कुमार के संचालन में हुई महापंचायत में राजपाल भगत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. धर्मवीर सिंह, उदित, रोहित, यशपाल सिंह, शूरवीर सिंह, महेंद्र सिंह, गुड्डू आदि मौजूद रहे।
ये भी देखें...
बिजनौर: बनखला गांव की मस्जिद पर हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे हिंदू रक्षा दल के लोग, पुलिस ने रोका