फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को टीकाकरण के लिए किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

अफजलगढ़। कोविड वैक्सीन अभियान के अंतर्गत पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग टीम ने क्षेत्र के अनेक गांवों में टीकाकरण अभियान चलाया ओर लोगो को अधिक से अधिक संख्या में कोविड का टीका लगवाने का आह्वान किया ।
विज्ञापन

पीएचसी कासमपुरगढ़ी प्रभारी डॉ.सर्वेश निराला के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग टीम ने क्षेत्र के गांव लड्डूवाला, मोहम्मद अलीपुर चौहड़, रसूलपुर आबाद, रायपुरी तथा रामनगर सहित अनेक स्थानों पर अभियान चलाया। ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत ललित प्रताप सहित स्वास्थ विभाग की टीम ने ग्रामीणों को कोविड वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों से टीकाकरण कराने का आह्वान किया। राशन डीलरों ने भी लोगों से वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान सरिता रानी, डॉ.संजय सिंह, अमित विश्नोई, नीरज कुमार, सीमा चौहान, प्रमोद शर्मा, मीनू चौहान, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें