फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन कटने पर निगम के अफसरों को बंधक बनाने का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
कनेक्शन कटने पर अफसरों को बंधक बनाने का एलान
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू की मासिक पंचायत में किसानों के बिजली कनेक्शन काटे जाने पर अधिकारियों व कर्मचारियों को बंधक बनाने का एलान किया गया। पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक किसान ले जाने पर चर्चा की गई।
गन्ना समिति परिसर में हुई पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि चकबंदी और विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। चीनी मिलों ने भी अब तक किसानों को शत प्रतिशत भुगतान नहीं किया है। कहा कि जिले में जल्दी ही एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत की तैयारी के लिए राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा 23 से 25 अगस्त तक बिजनौर में रहेंगे। वे 23 अगस्त को मंडी समिति चंदक, 24 अगस्त को नहटौर के गांव फलौदी और 25 अगस्त को जलीलपुर ब्लॉक में समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन सुनील प्रधान ने किया। बैठक में युवा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, बलराम सिंह, वीर सिंह डबास, सोनू चौधरी, धर्मेंद्र राणा, मोनू प्रधान, विकास, दिनेश कुमार, विजय सिंह, लोकेंद्र सिंह, संदीप त्यागी, अशोक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें