बिजनौर। दीपावली के अवसर पर ग्राम नवादा का तुल्ला में हुई दौड़ प्रतियोगिता में ग्रामीण प्रतिभाओं ने दमखम दिखाया। उद्घाटन ग्राम प्रधान वती देवी ने किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
पांच किमी दौड़ में दीपक कुमार शेरपुर प्रथम, राजवीर सिंह चंद्रपुरी द्वितीय, अरविंद कुमार मंडोरा तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीन हजार मीटर दौड़ में विशाल रावटी प्रथम, नवनीत कुमार नवादा द्वितीय, जावर नवादा तृतीय स्थान पर, 800 मीटर दौड़ में विवेक कुमार अजुपुरा प्रथम, दीपक कुमार शेरपुर द्वितीय, यशपाल मंडोरा तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर में प्रशांत कुमार शेरपुर प्रथम, आशीष कुमार सुमालखेड़ी द्वितीय, खिलेंद्र रावटी तृतीय स्थान पर, 800 मीटर मिनी जूनियर वर्ग में मोहित कुमार नवादा प्रथम, विनीत नवादा द्वितीय, सौरव कुमार नवादा तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अमरपाल सिंह, सरदेव सिंह, सीतम सिंह, बिजेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, रामौतार सिंह, विक्रम, नौबहार, सोनू, पवन, राहुल, हेमेंद्र, गौरव, देवेंद्र का सहयोग रहा।