फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
मौत के बाद भुड़की गांव में रोते-बिलखते रमाशंकर बिंद के परिजन। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के किशुनदेवपुर राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से रमाशंकर बिंद (28) निवासी भुड़की ज्ञानपुर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक ट्रक समेत भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली के भुड़की गांव निवासी श्यामधर बिंद का पुत्र रमाशंकर बिंद हंडिया-प्रयागराज में ब्याही गई बहन के यहां शनिवार को दिन में गया था। जहां से देर शाम वह बहन के घर से बाइक लेकर भुड़की लौट रहा था। किशनदेवपुर के पास पहुंचने पर पहले से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के पास एनएचएआई ने प्लास्टिक का दो सुरक्षा डिवाइडर रखवाया है। अंधेरा होने के कारण रमाशंकर बाइक समेत टकराकर गिर पड़ा। जब तक वह उठकर संभलता तब तक पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने मौके पर जुटकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आनन-फानन में घायल रमाशंकर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह दो पुत्र, दो पुत्रियों का पिता भी है। सूरत में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। महामारी के कारण इन दिनों घर पर ही था। घटना से आहत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उप निरीक्षक जंगीगंज इंद्रजीत यादव ने बताया कि लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें