भदोही। कोतवाली क्षेत्र के भदोही-मोढ़ के बीच फत्तुपुर में रविवार को सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना सुबह 7 बजे होने के बाद मौके पर जुटी भीड़ से सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक छानबीन की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त फत्तुपुर के ही बिकनु वनवासी (23) पुत्र गामा वनवासी के रूप में हुई है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवक कान में इयरफोन लगाकर ट्रैक के किनारे किनारे जा रहा था। जबकि उसके घर वालों का कहना है कि रोज की तरह वह सुबह शौच के लिए निकला था। न जाने कैसे ट्रेन के चपेट में आ गया। घटना से मृतक के घर पर कोहराम मच गया।