फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे चुकाने में असमर्थ तो मौत को गले लगाया: पत्नी का आरोप, ब्याज का पैसा नहीं दे पाने के कारण उठाया ऐसा कदम

Fri, 28 Oct 2022 01:54 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

रयपुरा-चित्रकूट निवासी दशरथ सिंह पसियान मोहाल में किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहते थे। मृतक की पत्नी दुर्गा देवी ने बताया कि किसी कार्यवश उनके पति ने मिर्जापुर निवासी एक व्यक्ति से दो बार में लगभग 50 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। जिसे वे पूरा नहीं दे पा रहे थे। कर्ज देने वाला उनके पति पर बार-बार दबाव बना रहा था। जिसको लेकर वे तनाव में रहने लगे थे।
विज्ञापन
फांसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही कोतवाली अंतर्गत नगर पालिका परिषद गोपीगंज में किराए के मकान में रहने वाले एक शख्स ने खुदकुशी कर ली। शख्स का शव झूलता हुआ पाया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोप है कि युवक सूदखोरी से परेशान था। पूरा पैसा न चुका पाने के कारण वह परेशान था।

विज्ञापन

रयपुरा-चित्रकूट निवासी दशरथ सिंह (48) पसियान मोहाल में किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहते थे। मृतक की पत्नी दुर्गा देवी ने बताया कि किसी कार्यवश उनके पति ने मिर्जापुर निवासी एक व्यक्ति से दो बार में लगभग 50 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। जिसे वे पूरा नहीं दे पा रहे थे। कर्ज देने वाला उनके पति पर बार-बार दबाव बना रहा था। जिसको लेकर वे तनाव में रहने लगे थे।
पैसा वापस करने के लिए पत्नी दुर्गावती अपने पुत्र सुनील सिंह के साथ गुरुवार को बैंक भी गई थी, लेकिन बैंक बंद होने के कारण लौट आई। लौटते ही कमरे अपने पति का शव लटकता देख वह सन्न रह गयी। शोरगुल सुनकर आस-पास के लोगों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ लोगों ने दशरथ सिंह को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उप निरीक्षक संजय यादव ने बताया कि पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें