फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर सीढ़ियों पर खड़े होकर छठ पूजा करेंगी व्रती महिलाएं

विज्ञापन
छठ पूजा की अधूरी तैयारी, ज्ञान सरोवर की टूटी सीढ़ियां। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। चार दिनी महोत्सव छठ पूजा शुक्रवार से आरंभ हो रहा है। सामाजिक संस्थाओं के अलावा प्रशासन भी छठ पूजा पर तालाब, सरोवरों की साफ-सफाई में जुट गया है। ज्ञानपुर के ऐतिहासिक तालाब पर भी बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं छठ पूजा करती हैं, लेकिन इस बार उन्हें परेेेशानी उठानी पड़ सकती है। तालाब की सीढ़ियां काफी जर्जर हो चुकी हैं, जिसके कारण व्रती महिलाओं के साथ हादसे का भी डर बना रहेगा।
विज्ञापन

बीते दिनों नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में तालाब के सौंदर्यीकरण का मुद्दा उठाया गया, लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण उसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि ज्ञान सरोवर की सीढ़ियों की मरम्मत के लिए लगभग साढ़े पांच लाख रुपये का टेंडर हो चुका है, जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। छठ पूजा को देखते हुए ज्ञानसरोवर तालाब पर साफ-सफाई करा दी गई है। वहीं बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराई जा चुकी है। श्रद्धालुओं की व्यवस्था में किसी प्रकार की दिक्कतें न हो इसके लिए नगर पंचायत ने तैयारी पूरी कर ली है। ज्ञानसरोवर पर प्रशासन के जवान भी मुस्तैद नजर आएंगे। गौरतलब है कि बीते दिनों नगर पंचायत ज्ञानपुर की बोर्ड की बैठक में चार नंबर वार्ड के सभासद रंजीत गुप्ता ने ज्ञानसरोवर तालाब का सौंदर्यीकरण करने की मांग उठाई थी। बताया कि कई बार विभाग में लिखित शिकायत की है, लेकिन तालाब का सौंदर्यीकरण नहीं हो सका। उसी का खामियाजा है कि जर्जर सीढ़ियों से गुजर कर लोग छठ पूजा मनाएंगे। इससे प्रशासन की उदासीनता साफ झलक रही है। अधिशासी अधिकारी राजेंद्र कुमार दूबे ने बताया कि ज्ञानसरोवर तालाब की सीढ़ियों की मरम्मत के लिए टेंडर हो चुका है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। तालाब का सौंदर्यीकरण करने के लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें