फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर ससपा ने किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सशक्त समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को नागमलपुर में दुर्गागंज मार्ग पर चक्काजाम किया। इस दौरान गोंगपा समेत अन्य सामाजिक संगठनों ने भी अपनी सहभागिता की। सुरियावां थाना पुलिस को मांगपत्र दिया गया। ससपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा कि मांगें पूरी न होने पर पार्टी आंदोलन के लिए मजबूर होगी।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी 223 दिनों से पिछड़ा वर्ग को 60 फीसद आरक्षण देने की मांग कर रही है लेकिन सरकार गरीबों के हित में कोई निर्णय नहीं ले सकी है। आरक्षण का लाभ न मिलने से वर्ग के गरीब छात्र-छात्राएं मेडिकल, तकनीकी शिक्षा को ग्रहण करने के लिए दूरदराज क्षेत्रों की ओर भटक कर आर्थिक संकट का दंश झेल रहे हैं। चुनाव नजदी होने पर 27 फीसद आरक्षण को भुनाने के लिए खोखले वादे करना शुरू कर दिया। लोकसभा अध्यक्ष से मांग किया कि वर्तमान सांसद की जांच कराकर अविलंब बर्खास्त किया जाए, जिले के सभी छोटी-बड़ी सड़कों पर सिटी बस का संचालन कराया जाए, पड़ोसी जिले प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर को जोड़ने वाले दुर्गागंज-ज्ञानपुर मार्ग चौड़ीकरण कार्य अविलंब पूरा किया जाए, पाली-सुरियावां मार्ग का नाम अमर शहीद शीतल पाल का नामकरण किया जाए।
चक्काजाम में शामिल कार्यकर्ताओं से पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी बनी रही। चेतावनी दिया कि पुलिस प्रशासन ने राजनीतिक दबाव में आकर अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं लाया तो आने वाले दिनों में हर वर्ग सबक सिखाने के लिए मजबूर होगा। इस मौके पर गया प्रसाद बिंद, मेहीलाल गौतम, मेवालाल विश्वकर्मा, बलराम, सरोज कुमार वैश्य, चंद्रबली बिंद, ओमप्रकाश चौटाला, धर्मराज, मल्लू, सुभाष, रामसूचित यादव, सियाराम बिंद समेत बड़ी संख्या में पार्टीजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें