फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल पुल पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के पचपटिया गांव में बनाया गया रपटा पुल बदहाल हो गया है। इससे राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं होने पर शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। साथ ही जिला प्रशासन से पुल की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

2014 में पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय ने पचपटिया में रपटा पुल का उद्घाटन किया था। यह पुल जौनपुर और भदोही जनपद को जोड़ता है। ग्रामीणोें का कहना है कि उद्घाटन के कुछ माह बाद ही पुल के दोनों तरफ की मिट्टी बैठने से दीवार धंसने लगी। इससे बरसात के महीनों में राहगीरों के लिए खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया है कि कई बार विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुल पर प्रदर्शन कर संबंधित अधिकारियों से मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें