लखनऊ में गोपीगंज की पूजा जायसवाल को मिस यूपी का अवार्ड दिया गया।
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर रोड-गोपीगंज निवासी और व्यापारी शंकरलाल जायसवाल की छोटी पुत्री पूजा जायसवाल ने मिस यूपी का खिताब जीतकर जिले का सम्मान बढ़ाया। कुछ अलग पहचान बनाने से व्यापारी परिवार गदगद है तो लोग भी पूजा की काबिलियत की सराहना कर रहे हैं।
पिता शंकरलाल जायसवाल ने बताया कि पूजा की प्रारंभिक शिक्षा सेंट थामस स्कूल से हुई। गोपीगंज स्थित श्रीधर इंस्टीच्यूट से बीसीए की डिग्री प्राप्त की है। एक अप्रैल को लखनऊ में मल्लिका-ए-अवध की ओर से आयोजित समारोह में प्रतिभाग कर टीवी स्टार सारा खान, पारुल चौहान के हाथों मिस यूपी का खिताब जीता।
पूजा ने कहा कि उसने इस मुकाम तक पहुंचने में न कभी प्रशिक्षण लिया न किसी संस्थान में पंजीकरण कराया। खिताब को हासिल करने में परिजनों का श्रेय प्रमुख है। वह मॉडलिंग करियर में आगे बढ़ना चाहती है। साथ ही खुद का एनजीओ बनाकर लोगों की सेवा करना चाहती है।