फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन मालिकों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अधिग्रहित होने वाले वाहनों का आमद न कराने पर 15 स्कूल सहित 140 वाहन मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। उप संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार ने संस्तुति कर डीएम को पत्र लिखा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस और प्रशासन की और से तैयारी की जा रही है। पोलिंग पार्टियों को बूथों पर रवाना करने के लिए छोटे और बड़े वाहनों को अधिग्रहित किया जा रहा है। इसके लिए उप संभागीय परिवहन विभाग को 1200 से अधिक वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा गया था। सोमवार को कलेक्ट्रेट पर वाहनों की आमद कराने की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन 600 वाहनों की आमद की गई जबकि 140 वाहन स्वामी नहीं पहुंचे। जिसको लेकर उन पर सख्ती की तैयारी है। एआरटीओ अरुण कुमार ने कहा कि माधोसिंह और महराजगंज के दो कान्वेंट स्कूल सहित 140 वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए संस्तुति की गई है। इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें