फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 44 के पार, तपती गर्मी से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालीन नगरी में गर्मी का सितम जारी है। प्रचंड धूप व उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। रविवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। सुबह से शाम तक गर्म हवाओं और सूरज की तल्ख किरणों से बेहाल रहे। दोपहर बाद भीड़भाड़ वाली सड़कें सुनसान हो गईं।
विज्ञापन

मानसून से से पूर्व गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। एक सप्ताह से मौसम में रोज बदलाव हो रहा है। कभी धूप तो कभी छांव हो रहा है। रविवार को सुबह हल्के बादल छाए रहे, लेकिन सुबह नौ बजते-बजते सूरज की किरणें तीखी हो गईं। बादल भी आसमान से गायब हो गए। इससे 19 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही गर्म हवाएं चुभने लगीं। गर्मी और लू के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले। ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई, सुरियावां सहित अन्य बाजारों में दोपहर में सन्नाटा रहा। शाम करीब छह बजे के बाद मौसम की तल्खी कम हुई तो आवागमन सामान्य हो सका। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते चिकित्सालय में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। चिकित्सक भी लोगों को इस समय सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि एक सप्ताह तक इसी तरह से गर्मी पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें