फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आठ से खुलेगा माधोसिंह रेलवे क्रासिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह स्टेशन का पूर्वी क्रासिंग अब आठ जून से खुल पाएगा। आरसीसी ढलाई पर पेंटिंग का कार्य पूरा नहीं हो पाने के कारण रेल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। पहले यह रेलवे क्रासिंग छह जून को खोलने की तैयारी थी।
विज्ञापन

दोहरीकरण-विद्युतीकरण के बाद क्रासिंग पर अप-डाउन लाइन की लंबाई-चौड़ाई बढ़ गई है। बीते 18 से 28 मई तक तक रेल प्रशासन की तरफ से रबरयुक्त इंटरलाकिंग और आरसीसी ढलाई के लिए 24 घंटे मेगा ब्लॉक लेकर कार्य पूरा कराया गया है। दो जून को एक लेन पर साइकिल और बाइक सवारों के लिए खोलकर आवागमन कराया जा रहा है। आरसीसी की ढलाई पूरी तरह से पकने पर छह जून को वाहनों की आवाजाही के लिए रेलवे फाटक शत प्रतिशत खोलने की तैयारी थी। रेलवे के इंजीनियर (कार्य) एमपी पाठक ने बताया कि क्रासिंग पर हुई ढलाई और संकेतक चिन्हों की पेंटिंग पूरा नहीं हो पाने से अब आठ जून को रेलवे क्रासिंग आवागमन के लिए खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें