फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन चालक की सूझबूझ से बची जान: भदोही में जान देने के लिए ट्रैक पर लेटा युवक, चलाक ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक

Tue, 23 Nov 2021 12:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में ट्रेन चालक की समझदारी से एक युवक की जान बच गई। मंगलवार की सुबह वह आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर आ गया था। लेकिन ट्रेन को चालक ने रोक दिया।

विज्ञापन


भदोही जिले के सुरियावां रेलवे स्टेशन से 01107 अप बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही स्टेशन से खुली भदोही की ओर जा रही थी। तभी एक युवक रेलवे फाटक पूर्वी नंबर-41सी के पास ट्रैक पर एक युवक दौड़कर आया और आत्महत्या करने के लिए गर्दन रेल लाइन पर रखकर लेट गया।

चालक की निगाह उस पर पड़ी और उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। ड्राइवर खुद जाकर लेटे युवक को हटाने लगा तो वह नहीं उठा। फिर कुछ लोगों के सहयोग से हटाया गया। रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि वह वहां से भाग गया। इसके बाद 15 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें