उप संभागीय परिवहन सभागार में शनिवार को आयोजित जागरूकता शिविर में अधिकारियों ने वाहन चालकों को जागरूक किया। चालकों से कहा गया कि वे यातायात नियमों का उल्लंघन न करें।
एआरटीओ अरुण कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी पर अंकुश लगाया जा रहा है। प्रथम चरण के अभियान में जागरूकता के बाद भी बस, ट्रक, आटो, रिक्शा, ई-रिक्शा, बाइक वाहन चालक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं जिससे जाम लगता है। दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। जांच के दौरान विभागीय कार्रवाई पर गरीब होने की दुहाई दी जाती है। ऐसी स्थितियों में यातायात नियमों का पालन कर वाहन चालक खुद करें और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। इस मौके पर शारदा कुमार मिश्र, बस आपरेटर यूनियन के महामंत्री सूर्यप्रसाद मिश्र, यातायात निरीक्षक शशिकांत समेत अधिकारी, अधिवक्ता वाहन आपरेटर उपस्थित रहे।