फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का बढ़ा जलस्तर, श्राद्ध स्थल पानी में डूबा

विज्ञापन
सीतामढ़ी गंगा घाट पर जलस्तर बढ़ने से डूबा श्राद्ध स्थल। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
गंगा के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी होने लगी है। दो दिन कि तेज बारिश से जलस्तर बढ़कर 74.060 मीटर पर पहुंच गया है। जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से वृद्धि शनिवार की शाम तक हो रही थी। श्राद्ध डूब जाने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सीतामढ़ी में गंगा का पानी महर्षि वाल्मीकि के पक्की सीढ़ी के पास तक पहुंच गया है। पानी बढ़ने से गंगा घाट का श्राद्ध स्थल डूब गया है। यदि जलस्तर में कमी नहीं आयी तो लोगों को तर्पण में दिक्कत होगी। पक्की सीढ़ी और वाल्मीकि आश्रम के आसपास तर्पण पिंडदान करना पड़ेगा। रविवार को गंगा घाट की साफ सफाई का कार्यक्रम था, जिसे अब टाल दिया गया है। पितृ विसर्जन छह अक्टूबर को है। इस दिन हजारों की संख्या में लोग सीतामढ़ी गंगा घाट पर क्षौरकर्म के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अपने पितरों को श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं। केंद्रीय जल आयोग के सीतामढ़ी मीटर गेज कार्यालय के अनुसार जल स्तर 74.060 मीटर पार कर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें