फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगो को पूरा करने के लिए एई कार्यालय के बाहर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उप्र के सदस्यों ने सोमवार को रामरायपुर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। कर्मियों ने नारेबाजी के कहा कि मांगों के समाधान को लेकर प्रबंधन गंभीरता नहीं बरत रहा है। पत्रक सौंपने के बाद धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव ने कहा कि मांगें लंबे समय से लंबित हैं। समाधान को लेकर ऊर्जा प्रबंधन गंभीर नहीं है जबकि केवल आश्वासन दिया जा रहा है। कहा गया कि प्रथम चरण के आंदोलन के समय अधिकारियों ने हर हाल में मांगे पूरा करने को आश्वस्त किया था। दूसरे चरण में मांगे नहीं मानी गईं तो 25 अक्तूबर से तीसरे चरण का आंदोलन शुरू किया जाएगा।तीसरे चरण में शक्ति भवन लखनऊ और विभिन्न मुख्यालयों का घेराव करने की चेतावनी दी गई।
अंत में अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार को मांगपत्र सौंप कर धरना समाप्त किया गया। चेतावनी दी गई कि यदि मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं किया गया तो आंदोलन वृहद होगा। धरना में कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश मौर्य, ओमकार पटेल, बृजेश यादव, दिलेंद्र सिंह, कमलाकांत तिवारी, रणजीत हलवाई आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें