फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोहीः विधायक विजय मिश्र के करीबी से होगी 1.11 करोड़ की वसूली, 11 हजार घन मीटर अवैध बालू भंडारण का मामला

Tue, 27 Jul 2021 11:16 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

डीएम की ओर से 15,000 घन मीटर बालू का भंडारण करने के लिए विधायक के करीबी प्रदीप शुक्ला को पत्र दिया गया था। लेकिन नियमों को ताक पर रखकर 26,000 घन मीटर बालू का भंडारण किया गया था।
विज्ञापन
बालू खनन, सांकेतिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले की ज्ञानपुर तहसील क्षेत्र के कौलापुर गांव में अवैध बालू भंडारण के मामले में विधायक विजय मिश्र के करीबी प्रदीप शुक्ला से एक करोड़ 11 लाख की वसूली होगी। 11 हजार घन मीटर अधिक बालू भंडारण के मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


कई बार नोटिस देने के बाद भी धनराशि की अदायगी नहीं की गई। निर्धारित समय के अंदर राशि जमा न करने पर भू-राजस्व की भांति वसूली के लिए सप्ताहभर पहले आरसी जारी की गई।

भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने आरोप लगाया था कि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कौलापुर में अवैध बालू का भंडारण भी किया है। जांच में 11 हजार घन मीटर बालू का अवैध भंडारण मिला था।

विज्ञापन

डीएम की ओर से 15,000 घन मीटर बालू का भंडारण करने के लिए विधायक के करीबी प्रदीप शुक्ला निवासी सुजातपुर को पत्र दिया गया था। जबकि नियमों को ताक पर रखकर 26,000 घन मीटर बालू का भंडारण किया गया था।
विज्ञापन

डीएम की ओर से जारी नोटिस का प्रदीप शुक्ला ने जवाब भी दिया था लेकिन संतोषजनक जवाब न होने पर 1.06 करोड़ खनिमुख (बालू की बाजार कीमत) और पांच लाख रुपये अर्थदंड अधिरोपित किया था। तत्कालीन जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने निर्धारित समय के अंदर जुर्माना राशि जमा करने का निर्देश दिया था। लेकिन प्रदीप शुक्ला ने राशि जमा नहीं की।

जिलाधिकारी की ओर से आरसी जारी करते हुए वसूली का निर्देश दिया गया है। खनन अधिकारी अरंविद कुमार ने बताया कि अवैध भंडारण के मामले में आरसी जारी की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें