फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर हटवाए जाएंगे खड़े वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान चलाकर हटवाए जाएंगे खड़े वाहन
विज्ञापन

बस्ती। अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन पर खड़े वाहनों से हो रहे लगातार हादसों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अभियान चलाने का निर्णय लिया है। शनिवार से इसकी शुरुआत की जाएगी।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि फोरलेन व लुंबिनी-दुद्घी हाईवे के क्षेत्र के संबंधित थानेदारों को इसके लिए निर्देशित किया गया है। एनएचएआई की मदद लेकर सड़क या सड़क के किनारे खड़े वाहनों को हटवाया जाएगा। किसी भी कीमत पर उन्हें दोनों तरफ की लेन के आसपास खड़ा नहीं करने दिया जाएगा। अगर वाहन खराब होंगे तो एनएचएआई के क्रेन से उन्हें हटवाया जाएगा। बृहस्पतिवार को लखनऊ से झारखंड जा रही कार खड़े ट्रेलर में जा घुुसी थी। कार सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई थी। इससे पहले संसारीपुर चौराहे पर खड़ी ट्रेलर में बस घुसने से 13 लोगों की मौत हो गई थी। कप्तानगंज के खजुहा चौराहे पर दो घटनाओं में फौजी सहित पांच लोगों की मौत हुई थी। हाईवे के भदावल, रजौली, बिजरा हर्रैया, बबुरहवा, बड़हर छावनी, रमहटिया, विक्रमजोत, केशवपुर, खतमसराय, सहित कई जगहों पर खड़े वाहनों से टकराकर कई लोगों की जान जा चुकी है। इन जगहों में रमहटिया, बबुरहवा, खजुहा, भदावल, सन्सारीपुर सबसे अधिक डेंजर जोन के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है पहल
सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाने के लिए इससे पहले कई बार पहल की जा चुकी है, लेकिन हर बार दो-चार दिन में अभियान की हवा निकल जाती है। पुलिस दूसरे कामों की व्यस्तता बताकर बात को टाल जाती है। जबकि फोरलेन के किनारे के ढाबों, होटल-रेस्तराओं के सामने सबसे ज्यादा दिक्कत रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें