फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती में झगड़े से सेक्स रैकेट उजागर, तीन पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपती में झगड़े से सेक्स रैकेट उजागर, तीन पकड़े गए
विज्ञापन

बस्ती। शहर के पचपेड़िया रोड स्थित घर में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के दौरान सेक्स रैकेट का ऐसा मामला उजागर हो गया, जिसे लेकर पुलिस भी पशोपेश में पड़ी है। डायल-112 पर मिली सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने दबिश दी। मौके पर दो महिला समेत तीन संदिग्ध पकड़े गए। जबकि एक महिला चकमा देकर फरार होने में कामयाब रही। मोहल्ले के तमाम लोगों ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि वहां काफी दिनों से युवक-युवतियों का आना जाना बना रहता है। जिससे वे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

पुलिस को बताया गया कि एक दंपती सेक्स रैकेट चलाता है। उसका पत्नी से विवाद होने पर पत्नी ने 112 डायल करके पुलिस बुला लिया। पुलिस पहुंचने पर कई लोगों ने वहां के रिहायशी इलाके में ऐसा होने की शिकायत की। सभी को कोतवाली लाया गया है। कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने बताया कि उसने अपने बड़े भाई की मौत के बाद भौजाई को पत्नी की तरह रख लिया। बाद में दूसरी महिला से उसने शादी कर ली। पुलिस पूछताछ कर प्रकरण की तह में जाने का प्रयास कर रही है। देरशाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पुलिस की दबिश के दौरान एक उम्रदराज महिला ने खुलकर करतूत बयां की। उसने कहा कि मैं रोज मना करती थी कि यह सब यहां मत करो, मगर लोग नहीं माने। बार-बार शिकायत के बाद जब कभी पुलिस आती है तो मोहल्ले में रहने वाली मेरी ननद के घर में ऐसा करने वाले छिप जाते हैं। एक युवक ने भी कैमरे के सामने खुलकर बोला। कहा कि काफी दिन से वहां यह सब चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें