फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगवाने का विरोध करने वालों की तैयार करें सूची : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
टीका लगवाने का विरोध करने वालों की तैयार करें सूची : डीएम
विज्ञापन

बस्ती। डीएम सौम्या अग्रवाल ने सदर, साऊघाट, बनकटी, कप्तानगंज तथा बहादुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों को निर्देशित किया है कि दो दिन में कोविड-19 की प्रथम तथा दूसरी डोज से छूटे हुए लोगों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं। ताकि उनका टीकाकरण समय से कराया जा सके। ये भी निर्देश दिए कि जो लोग टीका लगवाने का विरोध करते हैं, उनकी सूची अलग से तैयार की जाएगी।
डीएम विकास भवन सभागार पंचायत सहायकों की बैठक में निर्देश दे रही थीं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 20 जनवरी तक शत प्रतिशत टीकाकरण कराना है। सूची तैयार करने में वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, रोजगार सेवक तथा अन्य ग्राम स्तरीय कर्मियों का सहयोग ले सकते हैं। निर्देश दिए कि सूची तैयार करने के लिए प्रत्येक कर्मी घर घर जाएंगे और वहां 15 वर्ष से ऊपर के लोगों की सूची तैयार करेंगे।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति निर्देश दिए कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में तेजी लाएं तथा त्रुटि हीन तथा सही-सही सूची तैयार करें। बैठक में टीका लगवाए हुए व्यक्ति का नाम यदि पोर्टल पर शो नहीं कर रहा है तो उसे ठीक करने की सभी पंचायत सहायकों को ट्रेनिंग दी गई। घर-घर भ्रमण के दौरान वह इस को तत्काल ठीक करेंगे, जिसका मैसेज लाभार्थी के मोबाइल फोन पर आ जाएगा।
विज्ञापन

423 केंद्रों पर 15294 को लगी वैक्सीन
बस्ती। जिले में टीकाकरण अभियान के तहत 423 केंद्रों पर 15294 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगी है। इसमें 15-18 वर्ष के 6464 बच्चे भी शामिल हैं। इन बच्चों को स्कूलों व विभिन्न स्थानों पर आयोजित कैंप में टीका लगाया गया है। यह जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने दी है। बताया कि कोरोना टीकाकरण का कार्यक्रम लगातार चलेगा। कोरोना से बचाव का टीकाकरण ही एकमात्र विकल्प है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें