दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
महराजगंज (बस्ती)। तीन माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को कप्तानगंज पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायालय भेज दिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर किशोरी का काफी समय तक शोषण करने का आरोप है।
पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी और डीआईजी से की थी। लेकिन कप्तानगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इससे आरोपी के परिवार के लोगों ने पीड़िता के परिवार को कई बार धमकाया और मारपीट भी की। आईजी के निर्देश पर तीन सितंबर को कप्तानगंज पुलिस ने मामले में युवक के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। दो माह बीत जाने के बाद भी कप्तानगंज पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की तो पीड़िता फिर आईजी, एसपी और डीएम से मिली। आईजी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कप्तानगंज पुलिस को सख्त निर्देश दिए। शुक्रवार को आरोपी प्रशांत को महराजगंज कस्बे से गिरफ्तार किया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल राम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा गया है। संवाद