फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ता विफल, आज से सत्याग्रह करेंगे नपा कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ता विफल, आज से सत्याग्रह करेंगे नगर पालिका कर्मी
विज्ञापन

बस्ती। वेतन व पेंशन आदि के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलित नगर पालिका कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की मंगलवार को अधिशासी अधिकारी के साथ हुई वार्ता विफल रही। मोर्चा ने निर्णय लिया है कि बुधवार से वह सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन

मोर्चा ने कहा है कि बृहस्पतिवार से शहर जलापूर्ति व्यवस्था भी बाधित की जा सकती है। वहीं, मोर्चा के अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय व महामंत्री सत्यदेव शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को मोर्चा के पदाधिकारियों की अधिशासी अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी के साथ वार्ता हुई। जिस पर वेतन व पेंशन भुगतान व अन्य मांगों को लेकर वार्ता हुई। लेकिन, कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला। ऐसे में बुधवार से पूर्व प्रस्तावित सत्याग्रह आंदोलन होगा। जलापूर्ति को आम नागरिकों से जुड़ा होने के कारण पहले दिन जलापूर्ति बाधित नहीं की जाएगी, लेकिन बृहस्पतिवार से जलापूर्ति बंद की जा सकती है। पदाधिकारियों ने कहा कि जलापूर्ति बंद होने से आम नागरिकों को जो भी समस्या होगी, उसके लिए नगर पालिका परिषद ही जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें