फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन न देने पर स्कूलों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन न देने पर स्कूलों पर होगी कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन

बस्ती। डीएम सौम्या अग्रवाल ने विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि 17 से 21 जनवरी के बीच आरटीओ आफिस में आयोजित कैंप में अपने स्कूली वाहन का फिटनेस करा लें। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान पार्टियों के आवागमन के लिए वाहन अधिग्रहित किए जाएंगे। इसमें किसी प्रकार का हीला-हवाली नहीं होनी चाहिए।
कहा कि यदि कोई विद्यालय वाहन उपलब्ध नहीं कराता है तो उसके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत निर्वाचन कार्य में बाधा मानते हुए वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि एआरटीओ की ओर से 234 स्कूली बसें चिह्नित की गई हैं, जिनको उनके कार्यालय से फिटनेस प्रमाण पत्र लेना है। उन्होंने कहा कि अनफिट बसों के फिटनेस के लिए प्रधानाचार्य, एआरटीओ कार्यालय की वेबसाइट पर 17 से 21 जनवरी के बीच रजिस्ट्रेशन करा लें तथा निर्धारित समय पर वाहन ले जाकर फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें। जिन स्कूली बसों का मार्च 2022 तक फिटनेस प्रमाण पत्र है, उन्हें इसकी आवश्यकता नहीं है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि निर्वाचन कार्य में सहयोग करते हुए सेंट्रल फोर्स को ठहरने के लिए चिह्नित विद्यालयों को सही हालत में रखें। स्कूल में पेयजल, बिजली, शौचालय, कमरे सही हालत में रखे जाएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। बैठक में सीआरओ नीता यादव, डीआईओएस डीएस यादव, एआरटीओ अरुण प्रकाश चौबे तथा प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें