सांसद ने करचोलिया प्राथमिक विद्यालय में किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन
कप्तानगंज (बस्ती)। किसी भी देश व समाज के लिए शिक्षा उसके विकास की धुरी होती है। यह बात बुधवार को कप्तानगंज विकास खंड के करचोलिया प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने कही।
उन्होंने कहा कि स्कूलों में सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सरकार पूरी तरह संकल्पित है। जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि अभी तक स्मार्ट क्लास केवल सुनने की बात थी। अब हमारे सरकार के प्रयास से यह गांव-गांव में भी दिखने लगा है। इससे गांव में बैठे गरीब घरों के बच्चे भी अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ सकेंगे। समाजसेवी अखिलेश दुबे ने गांव के लिए इससे बड़ी उपलब्धि बताया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सीपी सिंह ने कहा कि इस दौर में शिक्षक पूरी तन्मयता के साथ पढ़ा रहे हैं। जिसका परिणाम यह है कि प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या तेजी से बढ़ रही है। भाजपा के जिला प्रभारी अशोक सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार तिवारी, बीपी आनंद, पिंटू सोनकर ,चंद्रभूषण द्विवेदी, सुधीर कुमार तिवारी ने भी संबोधित किया। प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश उपाध्याय व संयोजक गिरजेश दुबे ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर अर्चना देवी, राजेश त्रिपाठी, सुखराम गौड़, मुकेश शर्मा,सारजन चौबे, माया देवी, सुधा वर्मा, मनजीत शर्मा, रंजीत शर्मा, राम नयन निषाद आदि मौजूद रहे।