फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन की पटरियों पर अतिक्रमण बन रहा हादसों का कारण

विज्ञापन
छावनी के पचवस गांव के पास फोरलेन के किनारे फैली निर्माण सामग्री। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
फोरलेन की पटरियों पर अतिक्रमण बन रहा हादसों का कारण
विज्ञापन

फोरलेन तक फैली रहती है निर्माण सामग्री, बाधित होता है आवागमन
आए दिन होते हैं सड़क हादसे, सुधि नहीं ले रहे जिम्मेदार
हर बार हवा-हवाई साबित होता है अतिक्रमण हटाओ अभियान
बस्ती। लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन के किनारे निर्माण सामग्री की दुकानों का सारा सामान मुख्य सड़क तक फैला रहता है। यहां लगातार कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अव्यवस्था के खिलाफ संबंधित जिम्मेदार ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
जिले में घघौवा पुल से लेकर विक्रमजोत, पचवस, छावनी, हर्रैया, महराजगंज, कप्तानगंज, बड़ेवन चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा, हड़िया चौराहा, परसा चौराहा व कांटे तक दर्जनों बिल्डिंग मैटीरियल व लकड़ियों की दुकानें हैं। लोगों का आरोप है कि इन दुकानों पर रखे गए बालू, मोरंग व अन्य निर्माण सामग्री फोरलेन तक फैले रहते हैं। यही नहीं आरा मशीनों की लकड़ियों के बोटे भी पटरियों तक फैले रहते हैं। परिणाम यह होता है कि तेज रफ्तार वाहन इनकी चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैैं। एक-दो दिन वहां की स्थानीय पुलिस से लेकर हाईवे के जिम्मेदार अतिक्रमण हटाने का दिखावा करते हैं, लेकिन कुछ ही घंटों बाद वही स्थिति बन जाती है। एनएचएआई के जिम्मेदार जहां इसे पुलिस का काम बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं, वहीं पुलिस भी कार्रवाई किए जाने का दावा कर चुप्पी साध लेती है। इसका खामियाजा वाहन सवारों को उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरलेन के किनारे संचालित निर्माण सामग्री व आरा मशीन के दुकानदारों को समय-समय से सामान हटाने की हिदायत दी जाती है। बहुत जल्द संबंधित थानाध्यक्षों के सहयोग से इन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी।
- श्याम अवतार शर्मा, सेफ्टी मैनेजर, अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें