फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में खून से लथपथ मिली किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में खून से लथपथ मिली किशोरी
विज्ञापन

मुंह में ब्लेड डालकर कपड़ा ठूंस दिया था
एसपी ने अस्पताल में किशोरी से की पूछताछ
अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
महराजगंज, दुबौला (बस्ती)। घर से शौच के लिए निकली किशोरी शनिवार सुबह खेत में लहुलूहान अवस्था में बेहोश मिली। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। आरोप है कि मुंह में ब्लेड डालकर कपड़ा ठूंस दिया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने भी किशोरी से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि किशोरी ने आंतरिक मेडिकल परीक्षण कराने से मना कर दिया है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल पाया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात 10 बजे 15 वर्षीय किशोरी परिजनों से शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। रात होने के कारण पता नहीं चला। शनिवार सुबह पांच बजे घर से कुछ दूरी पर वह एक खेत में बेहोशी की हालत में खून से लथपथ मिली। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। पीड़ता के भाई का आरोप है कि मुंह में ब्लेड डालकर कपड़ा ठूंस दिया गया था। शरीर में कई जगह ब्लेड से वार के निशान हैं। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। कुछ ही देर में आसपास के गांव के लोग जुट गए। परिजनों की सूचना पर कप्तानगंज पुलिस गांव पहुंची और किशोरी को इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक अब उसे खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन

एसपी ने किया घटनास्थल का मुआयना
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल में किशोरी से पूछताछ की और उसके बाद कप्तानगंज थानाक्षेत्र में घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, क्षेत्राधिकारी कलवारी आलोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज बृजेश सिंह, डॉग स्क्वॉयड व फॉरेंसिक टीम के साथ एक-एक पहलू की बारीकी से जांच की। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए तथा पीड़िता की बहन, बाबा से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।
गांव में तैनात की गई पुलिस फोर्स
किशोरी के साथ घटना से गांव वाले आक्रोशित हैं। वहीं, पीड़ित परिवार का एक परिवार से विवाद की भी बात सामने आई है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के बयान के आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा
विज्ञापन

‘पीड़िता कर सकती है मेडिकल परीक्षण से इंकार’
क्रिमिनल मामलों के जानकार वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद प्रताप नारायण पांडेय ने कहा कि पीड़िता अगर बालिग है तो वह मेडिकल परीक्षण कराने से इंकार करने के लिए स्वतंत्र है। जबरिया उसका मेडिकल नहीं कराया जा सकता है। यदि पीड़िता नाबालिग है तो मेडिकल परीक्षण न कराने के लिए उसके माता-पिता या प्राकृतिक अभिभावक इंकार कर सकते हैं। ऐसे मामले में भी दबाव में मेडिकल परीक्षण नहीं कराया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें