फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर चार सचिवों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर चार सचिवों पर मुकदमा
विज्ञापन

- ऑडिट के दौरान नहीं दिखा पाए विकास कार्यों के कागजात
संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत दैजी में विकास कार्यों और निकाली गई धनराशि की ऑडिट के दौरान पोल खुली थी। ऑडिट मेें विकास कार्यों से जुड़े कागजात सचिव और प्रधान नहीं दिखा पाए थे। जिसमें दोषी पाए गए चार सचिवों के खिलाफ एडीओ पंचायत ने लालगंज थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है और प्रधान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

ऑडिट में मामला पकड़ में आने के बाद एडीओ पंचायत आनंद कुमार सिंह ने इसकी जानकारी डीपीआरओ शिव शंकर सिंह को दी। डीपीआरओ ने मामले की जांच कराई। जांच में विकास कार्यों से जुड़े कोई कागजात नहीं मिले, जबकि लाखों रुपये बिना कागजात तैयार किए अलग-अलग मद से निकाल लिए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम सौम्या अग्रवाल ग्राम पंचायत अधिकारी वीरेंद्र कुमार, हरिओम पाल, अवधेश कुमार राव व अखिलेश कुमार चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। तत्कालीन प्रधान को भी मामले में दोषी मानते हुए कारण बताओ नाटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें