फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गर्भवती महिला समेत छह मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
दो गर्भवती महिला सहित छह मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना धीरे-धीरे पांव पसार रहा है। अब तक कुल 28 एक्टिव केस जिले में हैं। बुधवार को दो गर्भवती सहित छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। मेडिकल कॉलेज ने 822 लोगों की जांच रिपोर्ट जारी की है जिसमें छह पॉजिटिव और 816 निगेटिव हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं, ऐसे में सतर्कता जरूरी है। महिला अस्पताल में परामर्श लेने पहुंची दो गर्भवती महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा दो अन्य व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुधवार को कोरोना जांच के लिए 493 लोगों के नमूने मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। एक मरीज स्वस्थ भी हुआ है। एसीएमओ ने बताया कि जांच की संख्या बढ़ाई गई है। कोरोना की संभावना को देखते हुए तैयारी पूरी है। लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। कोरोना जांच के लिए रोडवेज व रेलवे स्टेशन के अलावा चौराहों व भीड़-भाड़ वाले स्थलों से टीम ने नमूना एकत्र किया है। कहा कि संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, ऐसे में कोरोना के प्रति लोगों को सजग रहना होगा। खांसी, बुखार होने पर बिना देर किए कोरोना की जांच कराएं। संदिग्ध व्यक्ति की जांच में सहयोग करें। कोरोना गाइड लाइन का पालन करें जिससे संक्रमण बढ़ने न पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें