फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने तीन बार बदलवाई तहरीर, एसएसपी ने लगाई फटकार तो लिखी लूट की रिपोर्ट

Sun, 12 Nov 2023 04:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

नौ नवंबर की रात कई नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर चौकीदारों को बंधक बनाकर करीब आठ लाख रुपये कीमत का माल लूट लिया था। मामले में पुलिस ने तीन बार तहरीर बदलवाई। एसएसपी ने फटकारा तो लूट की रिपोर्ट लिखी। 
विज्ञापन
गोदाम में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज इलाके में जल आकाश फैक्टरी के गोदाम में डकैती को नकारने के लिए पुलिस ने तीन बार तहरीर बदलवाई। जब एसएसपी ने फटकार लगाई तो लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। हालांकि पुरानी घटना में लूटा गया मोबाइल एक अन्य चौकीदार के पास मिला।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात जल आकाश के गोदाम पर कई नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर चौकीदार तुलाराम व राज खां को बंधक बनाकर करीब आठ लाख रुपये कीमत का माल लूट लिया था। वह लोहे का सामान एक लोडर में लादकर ले गए थे। विरोध करने पर चौकीदारों की पिटाई की थी। सुपरवाइजर राजेश यादव ने तहरीर थाने में दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से साफ इन्कार कर दिया।

दरोगा ने बोलकर चोरी की रिपोर्ट लिखवाई थी
पहले तो दोनों चौकीदारों व सुपरवाइजर को हड़काया गया। फिर कहा कि घटना का खुलासा हमको ही करना है, इसलिए जैसा हम कहें वैसी तहरीर लिखकर दे दो। हम रिपोर्ट दर्ज कर घटना खोल देंगे। आरोप है कि हल्का दरोगा ने बोल-बोलकर चोरी की तहरीर लिखवाई। कुछ समय बाद एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान पहुंच गए। चौकीदारों ने उन्हें हकीकत बताई तो एसएसपी ने थाना पुलिस की फटकार लगाई, फिर लूट की धारा में मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि चौकीदार बता रहे थे कि 30 अक्तूबर को भी इसी तरह की घटना में उनका मोबाइल लूटा गया था। यह मोबाइल पुलिस की जांच में फैक्टरी के ही एक अन्य चौकीदार के पास मिला। इसलिए वह मामला संदिग्ध लग रहा है। नए मामले में तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें