धर्म परिवर्तन का डाला गया था दबाव
बेटी को पुलिस ने तलाश किया तो पता लगा कि आरोपी उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने का दबाव डाल रहे थे। तब पुलिस ने धाराएं बढ़ाकर पांच आरोपियों को जेल भेजा था। एससीएसटी की धारा लगी होने की वजह से सीओ ने विवेचना कर इनके खिलाफ चार्जशीट लगाई थी।
मृतका के पिता ने बताया कि पुराने मामले से फिलहाल इसका कोई जुड़ाव नहीं है पर उनकी बेटी तभी से डरी-सहमी रहती थी। उसने क्यों जान दे दी, वह नहीं समझ पा रहे हैं। थाना प्रभारी शितांशु शर्मा ने बताया कि खुदकुशी की वजह जानने का प्रयास कर रहे हैं। परिजन कार्रवाई नहीं चाहते।