फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजग रहें ताकि कोरोना ट्रेड और इंडस्ट्री के लिए फिर संकट पैदा न करे

विज्ञापन
चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सोसाइटी ने नए साला का जश्न मनाया - अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स की जनरल बॉडी मीटिंग और नववर्ष महोत्सव कार्यक्रम बुधवार को बरेली क्लब में आयोजित हुआ। इसमें अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सभी को नए साल की बधाई देते हुए पिछले साल के कोरोना संकट के दौरान के हालात को साझा किया। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से कोरोना संक्रमण से बचाव का सुझाव दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लगभग सभी परिवारों ने कष्ट उठाया। ट्रेड और इंडस्ट्री के लिए भी भारी उथल-पुथल और नुकसानदायक साबित हुआ। वैसी स्थिति भविष्य में फिर न हो, इसलिए सभी सदस्य विशेष सजगता और सावधानी के साथ कोविड और नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव करें, ताकि व्यापारिक लाभ और जान-माल की सुरक्षा बेहतर ढंग से हो सके। सदस्यों को उनकी किसी भी तरह की समस्या के निवारण का आश्वासन दिया। सदस्यों से अनुरोध किया कि वे हर मीटिंग में सक्रिय उपस्थिति रखें। समस्याओं को संस्था पदाधिकारियों से साझा करें ताकि उनका निस्तारण किया जा सके।
संस्था के सचिव सीए राजेन विद्यार्थी ने मौजूद अतिथियों का आभार जताया। संचालन उपाध्यक्ष विनय खंडेलवाल ने किया। यह कार्यक्रम उमेश धीरवानी, शाश्वत अग्रवाल, राजेन विद्यार्थी, आकाश अरोड़ा, डॉ. स्वतंत्र की ओर से आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अरुण गुप्ता, सुधांशु अग्रवाल, आदित्य मूर्ति, शिवम अग्रवाल, विक्रम भार्गव, डॉ. संजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें