फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहलुइया और महोलिया से निकली कीर्तन यात्रा में किया गया गुरू महिमा का बखान

विज्ञापन
गांव गहलुइया से निकाली गई कीर्तन यात्रा में शामिल पंज प्यारे - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
बंडा/खुटार। गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर बंडा के गांव गहलुइया के गुरुद्वारा सिंह सभा और खुटार के गांव महोलिया वीरान से नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। इस दौरान गुरु महिमा का बखान किया गया। कीर्तन यात्रा में ट्रॉली पर गुरु जी का भव्य दीवान सजाया गया। नगर कीर्तन यात्रा के आगे संगत पानी का छिड़काव करती और महिलाएं रास्ते में झाड़ू लगाकर सफाई करती चल रही थी।
विज्ञापन

संगत ने मुख्य चौराहों पर नगर कीर्तन यात्रा का स्वागत किया। तमाम संगत ने गुरु जी के दीवान के समक्ष मत्था टेका कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मीरी पीरी खालसा एकेडमी के छात्र छात्राओं की गतका पार्टी ने कला का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। दिलबाग सिंह, संतोष सिंह, रुप सिंह, जसवीर सिंह, करनैल सिंह, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह सहित तमाम संगत का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें