राना के चार परिजन गिरफ्तार
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होते ही राना ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। राना को शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। इससे पहले रात में ही दबिश देकर पुलिस ने अलग अलग जगह से राना के चार परिजनों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें राना के भाई हरिओम और राधेश्याम व बेटे आशीष और राजन को गिरफ्तार किया गया है।
संबंधित खबर- बरेली बवाल: साढ़े नौ घंटे चली कार्रवाई... बुलडोजर छोटे पड़े तो मंगाई गईं पोकलेन मशीनें; जानें कब क्या हुआ
इन सभी को शुक्रवार को जेल भेजा जा सकता है। इनमें से अधिकांश के नाम मुकदमे में शामिल नहीं थे, जो अब शामिल किए जाएंगे। उधर, राजीव राना के बाद अब दूसरे पक्ष के आदित्य उपाध्याय के मैरिज लॉन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। आदित्य के डोहरा रोड स्थित सांवरिया मैरिज लॉन को बुलडोजर से गिरा दिया गया।