फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सितंबर से महंगी होगी मुंबई और बंगलूरु की उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुंबई और बंगलूरू का हवाई सफर 31 अगस्त के बाद महंगा हो जाएगा। एक सितंबर से पूर्व निर्धारित कि राया अदा करने पर ही यात्री हवाई जहाज में सफर कर सकेंगे। यह किराया वर्तमान किराए से करीब ढाई हजार रुपये अधिक हो सकता है। इंडिगो प्रतिनिधि के मुताबिक 30 दिन बाद से 90 दिन तक के लिए बुकिंग पर किराया दर में ऑफर के तहत विशेष छूट मिलेगी।
विज्ञापन

बरेली से 12 अगस्त से मुंबई और 14 अगस्त से बंगलूरू के लिए उड़ान शुरू हुई थी। मुंबई के लिए चार दिन और बंगलूरू के लिए तीन दिन सीधी और शेष दिन कनेक्टिंग सर्विस के तहत हवाई सेवा उपलब्ध है। इंडिगो प्रतिनिधि ने बताया कि शुरुआत में करीब 75 फीसदी एयर ट्रैफिक था जो अब सौ फीसदी के करीब पहुंच रहा है। 23-24 अगस्त को पहली बार मुंबई के लिए सभी सीटें बुक थीं। उधर, एलायंस एयरलाइन की ओर से 26 अगस्त से दिल्ली के लिए सप्ताह के सातों दिन उड़ान की कवायद शुरू कर दी गई है। पहले सप्ताह के सिर्फ चार दिन के लिए ही यह सुविधा थी। अब दिल्ली जाने के लिए हर दिन हवाई सेवा मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें