फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग की लोकेशन देखने पहुंचे राजपाल

विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व पहुंचे फिल्म अभिनेता राजपाल यादव। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव शुक्रवार को फिल्म की शूटिंग के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लोकेशन देखने पहुंचे। उन्होंने चूका बीच समेत अन्य स्थानों का भ्रमण किया। उनके साथ शूटिंग टीम से जुड़े लोग थे।
विज्ञापन

कॉमेडी किंग और बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव पीलीभीत टाइगर रिजर्व की खूबसूरती के पहले से ही कायल हैं। यहां के शांत वातावरण की वह पहले से तारीफ करते आ रहे हैं। राजपाल यादव ने ईको टूरिज्म का केंद्र बने चूका बीच का भ्रमण किया। शारदा सागर डैम और साइफन के साथ बाइफरकेशन को देखकर लोकेशन ट्रेस की। वापस लौटते समय बाइफरकेशन डगा मार्ग पर हल्दीडेंगा पुल के निकट स्थित टाइगर इन रेस्टोरेंट पर भी वह कुछ देर के लिए रुके। राजपाल यादव के आने की सूचना फैलते ही उनके चाहने वाले पहुंच गए। लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें