पीलीभीत। नानकमता से वापस लौट रहे लोगों की के सामने अचानक जंगल से निकलकर बाघ मार्ग पर आ गया। बाघ को सामने देख कार के पहिए थम गए। करीब बीस मिनट तक बाघ मार्ग पर टहलने के बाद जंगल की ओर गया। इसके बाद कार सवार लोग आगे बढ़ सके।
माधोटांडा क्षेत्र के बसंतपुर गांव से ग्रामीण बृहस्पतिवार को नानकमता गुरुद्वारा गए थे। देर रात तक रुकने के बाद सभी कार पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। खटीमा पूरनपुर मार्ग पर लालपुल के निकट पहुंचते ही अचानक महोफ रेंज के जंगल से निकला बाघ मार्ग पर आ गया। सामने बाघ देख वाहन के पहिए थम गए। बाघ के हटने का इंतजार करने लगे, करीब बीस मिनट तक बाघ मार्ग पर टहलता रहा। कुछ देर बाद बाघ के जंगल की ओर जाने पर राहगीर वाहन को लेकर रवाना हुए। मौके की एक वीडियो भी वायरल हो रही है। इसमें बाघ साफ तौर पर मार्ग में दिख रहा है। प्रत्यक्षदर्शी गुरुजीत सिंह ने बताया कि रात एक बजे स्विफ्ट गाड़ी से लौट रहे थे। कार की लाइट से बाघ से बैठा हुआ बाघ दिखा तो हमारी तरफ को बढ़ा तो मेरे साथ वाले डरे। मैंने गाड़ी बैक की। इसके बाद शीशे बंद करके एक मिनट का वीडियो बनाया।