फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में असुरक्षित है खाकी: झगड़ा शांत कराने उतरा था पुलिसवाला, दबंग ने चबाई उंगली, वर्दी फाड़ी और पिटाई भी की

Fri, 13 May 2022 06:09 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

सिपाही दो पक्षों का विवाद शांत कराने के लिए गया था। इसी दौरान दबंग सिपाही से झगड़ने लगा। सिपाही की वर्दी फाड़कर मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं सिपाही की उंगली चबा ली।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदमाश इतना बेखौफ हैं कि उन्हें खाकी का डर नहीं है। ऐसा ही एक मामला बरेली जिले से सामने आया है। एसपी सिटी आवास पर तैनात सिपाही की एक दबंग ने उंगली चबा ली। झगड़े के दौरान सिपाही दो पक्षों को अलग करने का प्रयास कर रहा था। पीड़ित सिपाही ने मारपीट के साथ ही वर्दी फाड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


एसपी सिटी आवास पर तैनात सिपाही गौरव पुनिया प्रेमनगर थाना कैंपस मे रहते हैं। गुरुवार शाम को वह ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान केडीएम स्कूल के पास कुछ लोगों को आपस में झगड़ते देखा। जिसके बाद सिपाही ने बाइक रोककर उन्हें समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

सिपाही की वर्दी फाड़कर मारपीट करने लगा
आरोप है कि इसी दौरान उसमें से एक आरोपी सिपाही से झगड़ने लगा और उसकी उंगली चबा ली। इसके बाद सिपाही की वर्दी फाड़कर मारपीट करने लगा। मामले की सूचना प्रेमनगर पुलिस को दी गई और पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया। पूछताछ के दौरान सिपाही पर हमला करने वाले ने अपना नाम इज्जतनगर थाने के अब्दुल्लापुर माफी निवासी मुकेश सैनी बताया है। प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें