फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृज घाट के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
एसपी देहात से मिलने जाते सराफ के घरवाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

एसपी देहात से मिले लापता सराफ के परिजन, बरामदगी में मदद मांगी
विज्ञापन

सूदखोरों से त्रस्त होकर सराफा कारोबारी के लापता होने का मामला

बरेली। सूदखोरों के उत्पीड़न के चलते लापता हुए आलमगीरीगंज के सराफा कारोबारी विनय गोयल की स्कूटी गढ़ मुक्तेश्वर में बृज घाट के पास मिलने के बाद अब वहां के सीसीटीवी खंगाले जो रहे हैं। वहीं, उनके परिजन ने एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल से मुलाकात कर बरामदगी में मदद मांगी।
विज्ञापन

आलमगीरीगंज में कमल ज्वेलर्स के मालिक ऋषभ गोयल और विनय गोयल ने तीन अगस्त को मीरगंज में सामूहिक रूप से खुदकुशी की कोशिश की। मगर लोगों ने ऋषभ को बचाकर घर भेज दिया लेकिन विनय गोयल लापता हो गए। उनकी स्कूटी और मोबाइल गढ़ मुक्तेश्वर मेें बृज घाट से बरामद हुई। स्कूटी में एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें किसी भी अनहोनी के लिए आलमगीरीगंज के ही सराफा कारोबारी विक्रम रस्तोगी, राधाकृष्ण रस्तोगी, अनिल अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल उर्फ मिंटू आदि को जिम्मेदार लिखा था। इसी आधार पर प्रेमनगर पुलिस ने ऋषभ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ऋषभ का आरोप है कि कारोबार के लिए ब्याज पर लिए रुपयों पर आरोपियों ने अचानक ही ज्यादा ब्याज लेना शुरू कर दिया। इसी वजह से कई गुना रुपये देने के बावजूद आरोपी अभी काफी रकम बकाया बता रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद शुक्रवार को ऋषभ गोयल परिजन के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल से मुलाकात करके उन्होंने अपने भाई को बरामद करने की मांग की। इंस्पेक्टर प्रेमनगर शितांशु शर्मा का कहना है कि बृज घाट से आगे विनय की कोई लोकेशन नहीं मिल पा रही है। वहां के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उनके मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें