बरेली रोड पर शहबाजपुर मोहल्ले में एक निजी गेस्ट हाउस पर सेक्स रैकेट की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार शाम छापा मारा। पुलिस को मौके से तीन लड़कियां और कुछ लड़के मिले। इन्हें थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। चर्चा है कि बीएड प्रवेश परीक्षा के नाम पर यह लोग आकर गेस्ट हाउस में रुके थे।