फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुछ को मनाया, कुछ को हड़काया तब बची ब्लॉक प्रमुख ब्रजेश कुमारी की कुर्सी; पढ़ें पूरी कहानी

Thu, 28 Dec 2023 02:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले दुर्विजय और ब्रजेंद्र पुलिस से बचने के लिए जगह बदलते रहे। उनके हिमायती नेता मदद नहीं कर सके। आखिर में दूसरे जनप्रतिनिधि को कॉल करके दबिश रुकवाई गईं।
विज्ञापन
बिथरी ब्लॉक प्रमुख ब्रजेश कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बिथरी ब्लॉक प्रमुख ब्रजेश कुमारी की कुर्सी बचाने के लिए पर्दे के पीछे बड़ा खेल किया गया। सत्तापक्ष के ही दो गुटों में टकराव की स्थिति भांपकर पुलिस प्रशासन असमंजस में था, लेकिन उच्चस्तर से मौजूदा कुर्सी कायम रखने का इशारा मिलने पर दबिश और घेराबंदी से माहौल बना दिया गया। कुछ सदस्यों को मनाया गया तो कुछ को पुलिस प्रशासन का भय दिखाया गया। नतीजा यह हुआ कि एक भी विरोधी खंड विकास कार्यालय नहीं पहुंच सका।

विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुखी को लेकर एक ही पार्टी के दो गुटों में विरोध था। विरोध का बिगुल बजाने में अगुवा पूर्व प्रमुख ब्रजेंद्र सिंह रहे, जिन्हें पार्टी के ही एक बड़े नेता हवा दे रहे थे। पहला प्रयास असफल रहने पर ब्रजेंद्र ने पार्टी से इस्तीफा दिया और दूसरी बार ज्यादा ताकत लगाई। सहयोगी दुर्विजय को आगे बढ़ाया। कुछ जनप्रतिनिधि ब्रजेश कुमारी के पक्ष में लामबंदी में लग गए। इनमें बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा और आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप प्रमुख रहे।

कुछ दिन पहले ब्रजेंद्र व दुर्विजय के खिलाफ महिला बीडीसी सदस्य के अपहरण की रिपोर्ट लिखी गई। हालांकि महिला ने खुद डीएम को पत्र देकर रिश्तेदारी में जाने का हवाला दिया, लेकिन पुलिस ने दबिश जारी रखी। दुर्विजय और ब्रजेंद्र पुलिस से बचने के लिए जगह बदलते रहे। उनके हिमायती नेता मदद नहीं कर सके। आखिर में दूसरे जनप्रतिनिधि को कॉल करके दबिश रुकवाई गईं। इस दौरान नेताओं के साथ बृजेश कुमारी के पति हरेंद्र पटेल ने नाराज सदस्यों को अंतत: साध लिया।

विज्ञापन

112 सदस्यों का बोर्ड, 250 पुलिसवाले नाकाबंदी में
पूर्व विधायक स्व. वीरेंद्र सिंह के वक्त में बिथरी में ब्लॉक प्रमुख का पद काफी रसूखदार रहा। चुनाव में दो बार संघर्ष भी हो चुका है। इसका हवाला देकर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने निर्देश दिए थे कि किसी स्थिति में असुरक्षा या बवाल की नौबत न आए। इसलिए एसपी सिटी राहुल भाटी ने यहां सीओ तृतीय अनीता चौहान के नेतृत्व में 250 पुलिसकर्मी तैनात किए। दो किमी दूर तक मुख्य रास्तों पर बैरियर लगाकर पुलिस चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन

नेताओं ने हर्ष जताया
ब्लॉक मुख्यालय से दूर ईंट भट्ठे पर बने कैंप ऑफिस में सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बिथरी विधायक राघवेंद्र शर्मा पूरे वक्त मौके पर रहे। ब्लॉक प्रमुखी कायम रहने पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई गई। बृजेश कुमारी और उनके पति ने एक-दूसरे को माला पहनाई। सांसद संतोष गंगवार भी कुछ देर हरेंद्र पटेल के कैंप कार्यालय पर बैठे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें