फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ पर 50 युवाओं की तैनाती से होगी सरकार में वापसी

विज्ञापन
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता।
विज्ञापन
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने युवा सम्मेलन में दिया जीत का मंत्र
विज्ञापन

बरेली। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने मंगलवार को युवा सम्मेलन और कार्यशाला को संबोधित किया। करीब तीन घंटे तक युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से बात की और उन्हें चुनाव में जीत के मंत्र दिए। उनके सुझाव भी लिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर बूथ से 50 कर्मठ युवाआें को जोड़िए, यही सरकार में वापसी कराएंगे।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार पूर्वाह्न 11.30 बजे भोजीपुरा टोल प्लाजा पर पहुंचे। यहां बृज क्षेत्र के महामंत्री रुद्र लक्षमीकांत अवस्थी ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद झुमका चौराहा, परधौली, संजयनगर पेट्रोल पंप पर भी उनका स्वागत किया गया। खुशलोक हॉस्पिटल के सामने आईएमए अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी ने स्वागत किया। ईसाइयों की पुलिया पर महानगर अध्यक्ष अमन सक्सेना ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। यहां से वह इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी पहुंचे। वहां दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक कार्यकर्ताओं की कार्यशाला में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिसंबर तक के कार्यक्रमों का ब्योरा दिया। कहा, इन्हें टास्क की तरह लें और हर हाल में पूरा करें। इसमें जिला कार्यसमिति की बैठक, युवाओं से संवाद, युवाओं के जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के सम्मेलन शामिल हैं। इसके बाद दो घंटे की एक कार्यशाला भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी ने ली। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री पवन हिंडोल, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा मनीष गौतम, महानगर अध्यक्ष अमन सक्सेना, आंवला जिलाध्यक्ष राजू उपाध्याय, बरेली जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें