फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ हाईवे पर 24 घंटे से जाम

विज्ञापन
हाईवे पर लगा जाम।
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। आंधी-बारिश में कई पेड़ गिरने के कारण सोमवार रात लखनऊ हाईवे की एक लेन पूरी तरह बंद हो गई। पूरा यातायात एक ही लेन पर आने से जाम लग गया। मीरानपुर कटरा की तरफ छह किमी और फतेहगंज पूर्वी की ओर पांच किमी तक वाहन फंसे रहे। इस बीच हुलासनगरा क्रॉसिंग खराब हो जाने के कारण समस्या और बढ़ गई। मंगलवार रात तक जाम पूरी तरह नहीं खुल पाया।
विज्ञापन

दो दिन हुई बारिश की वजह से सोमवार रात एक बजे के करीब बरेली से शाहजहांपुर की तरफ जाने वाली सड़क पर राममुरारी स्कूल के पास बड़ा शीशम का पेड़ गिर गया। कुछ दूरी पर एक और छोटा पेड़ गिर गया। इस वजह से बरेली की तरफ से जाने वाली लेन बंद हो गई। इस पर दोनों ओर का यातायात एक ही लेन पर आ गया। कुछ ही देर में यहां जाम लग गया। कई घंटे जाम रहने के बाद वन विभाग की टीम ने हाईवे पर गिरे पेड़ों को हटवाया मगर तब तक वाहनों की कतार मीरानपुर कटरा पार कर चुकी थी।
फतेहगंज पूर्वी की तरफ पांच किलोमीटर तक जाम पहुंच गया। पेड़ हटवाकर वाहनों को मीरानपुर कटरा पुलिस ने एक एक साइड से निकलवाया। इधर, हुलासनगरा क्रॉसिंग के दोनों तरफ कई वाहन बड़े बड़े गड्डों में फंसने की वजह से खराब हो गए। इस कारण फिर वाहनों के पहिए थम गए और भयंकर जाम लग गया। किसी तरह पुलिस ने खराब वाहनों को जेसीबी और ट्रैक्टरों से खिंचवा कर एक साइड कराया। पुलिस ने छोटे वाहनों को लिंक रोड कसरक की तरफ से निकलवाया लेकिन उसकी हालत भी जर्जर है। वहीं फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने वाहनों को जैतीपुर लिंक रोड से निकलवाया। सोमवार रात एक बजे से लगा जाम मंगलवार रात तक पूरी तरह से नहीं खुल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें