फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की लाश घर पर पड़ी मिली

Tue, 30 Aug 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/आंवला। एक महिला की लाश घर के अंदर पड़ी मिली। ससुराल वाले घर से फरार हैं। महिला के पिता ने थाना आंवला में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन

बहेड़ी के मसूरगंज गांव के तोताराम ने पुलिस को बताया करीब तीन साल पहले अपनी बेटी प्रीति का विवाह आंवला थाना क्षेत्र के रहटुइया गांव में रहने वाले श्यामबाबू से की थी। तोताराम का आरोप है कि प्रीति के ससुराल वालों को दहेज में 50 हजार रुपये चाहिए थे। इसकी मांग को लेकर प्रीति को प्रताड़ित किया जाता था। उसे रक्षाबंधन पर भी मायके नहीं भेजा गया। 28 अगस्त को ससुराल वालों ने फोन करके प्रीति की हालात नाजुक होने की सूचना दी। सोमवार सुबह वह रहटुइया गांव पहुंचे तो प्रीति की लाश घर में जमीन पर पड़ी थी। उसका पति श्यामबाबू, उसकी मां शांति देवी और देवर संतोष घर में नहीं थे। उसके गले पर रस्सी और शरीर पर चोटों के निशान थे। आंवला प्रभारी निरीक्षक ब्रजराज सिंह ने बताया कि तहरी के आधार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
पति ने वायरल किया सुसाइड नोट 
मृतका के पति श्यामबाबू का दावा है कि प्रीति के नोटबुक में नोटबुक में सुसाइड नोट लिखा पाया गया। जिसे प्रीति ने अपने पति के नाम लिखा है। श्यामबाबू द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किए गए सुसाइड नोट में लिखा है - अशोक से बिछुड़कर मैं तुुमसे प्यार करने लगी थी। मैंने तुम्हारा बहुत दिल दुखाया मुझे माफ  कर देना। यदि तुम मुझसे प्यार करते हो तो मेरी लाश को गुड़वारा गांव में दफना देना। कभी प्यार करने वालों को जुदा मत करना।
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर जान दी
पति और देवर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा
बरेली/ सीबीगंज। सीबीगंज इलाके के बल्लकोठा गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पिता ने पति और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 25 वर्षीय मीता की शादी आठ साल पहले जगदीश से हुई थी। उसका एक बेटा है। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के ब्योधन खुर्द निवासी पिता बालकराम के मुताबिक मीता को उसका पति जगदीश और देवर आए दिन पीटते थे। रविवार की आधी रात को भी उसकी पिटाई की गई थी। रोज-रोज की पिटाई से तंग आकर मीता ने फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सोमवार सुबह बालकराम परिवारवालों के साथ सीबीगंज पहुंचे तो मीता की लाश घर में पड़ी थी। बालकराम की तहरीर पर थाना सीबीगंज में जगदीश और उसके भाई के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें