फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीगंज में व्यापारी के घर चार लाख की डकैती

Mon, 07 Mar 2016 02:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
डकैती
विज्ञापन
सीबीगंज की वेस्ट एंड कॉलोनी में किराना व्यापारी असलम के घर असलहोें से लैस एक दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया। आहट सुनकर जागे परिवार वालों को बदमाशों ने फायरिंग करते हुए बंधक बना लिया। गृहस्वामी को चाकू और असलहे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। घर की लड़कियों से बदसलूकी भी की। बदमाश व्यापारी के घर से एक लाख दस हजार रुपये नकद और सोने चांदी के जेवरात समेत करीब चार लाख का माल लूट ले गए। भागते हुए भी बदमाशों ने फायरिंग की। शोर मचाने पर आए आसपास के दो लोग जख्मी हो गए। घटना से कॉलोनी में दहशत है। 
विज्ञापन

सीबीगंज में रामपुर रोड पर वेस्ट एंड कॉलोनी के गेट के आगे ही किराना व्यापारी असलम का मकान है। उनके पिता वजीर अहमद दिल्ली में कबाड़ के बड़े व्यापारी हैं जबकि असलम अपने परिवार के साथ यहां कॉलोनी में रहते हैं। शनिवार रात करीब एक बजे एक बदमाश घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आया और मेन गेट का ताला तोड़ दिया। फिर उसके अन्य साथी भी अंदर घुस आए और दुकान के ताले तोड़कर सामान खंगालने लगे। आहट होने पर असलम की बहन 20 वर्षीय रूबी जाग गई और उसने शोर मचा दिया। बदमाश उसकी तरफ दौड़े तो असलम भी अपने कमरे से बाहर निकल आए। बदमाशों ने उनके बाजू पर चाकू मारा और सिर पर असलहे की बट मारकर घायल कर दिया। परिवार के अन्य शोर न मचा दे, उन्हें डराने के लिए बदमाशों ने घर की विंडो पर तीन फायर किए। जिससे सभी सहम गए। इस दौरान बदमाशों ने घर की दो लड़कियों से बदसलूकी भी की। असलम की पत्नी शबाना ने अपने तीन बच्चों को कमरे के अंदर बेड के नीचे छिपा दिया। बदमाश फिर भी नहीं माने और उसके दो वर्षीय बेटे अरसान के गले पर चाकू रखकर एक लाख दस हजार की नकदी, असलम की पत्नी के पांच तोले के सोने के जेवर और बहनों के चार तोले के जेवर लूट लिए। साथ ही घर में रखी 12 तोले चांदी भी बदमाश ले गए। दुकान के गल्ले से भी ढाई हजार रुपये लूट लिए। बदमाश असलम और उसके परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट और मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान उसकी बहन रूबी ने चुपके से 100 नंबर डायल किया। जब सौ नंबर नहीं उठा तो उसने कॉलोनी के ही रिश्तेदार सज्जाद को फोन किया और चुपके से छत पर जाकर रूबी नीचे कूद गई और आसपास के लोगों को मदद के लिए बुला लिया। तभी बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। शोर मचाते हुए आए पड़ोसी बसर, अब्दुल अजीज बदमाशों की फायरिंग के छर्रे लगने से जख्मी हो गए। घटना से कॉलोनी में दहशत फैल गई। बदमाशों के जाने के बाद सहमे लोग रात भर सोए नहीं और अपनी सुरक्षा के प्रति चिंतित रहे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। एसओ कमल सिंह यादव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें