फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क में गड्ढे नहीं, गड्ढों में सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खराब सड़कों ने शहर में वाहनों की रफ्तार घटा दी है। चौकी चौराहे से किला पुल तक सड़क पर सौ से ज्यादा गड्ढे हैं। कुछ जगह तो गड्ढे इतने बड़े हैं कि वहां सड़क ही गायब हो चुकी है और यहां जलभराव हो गया है। इसके चलते यहां से गुजरने वालों को खासा परेशान होना पड़ रहा है। रविवार को अमर उजाला की टीम ने जब इस मार्ग के हालात का जायजा लिया तो कुछ ऐसे ही हालात नजर आए।
विज्ञापन

चौकी चौराहे से किला पुल की दूरी करीब तीन किलोमीटर है। शहर का नेशनल हाईवे और सबसे प्रमुख मार्ग होने के चलते इस पर ट्रैफिक का लोड भी ज्यादा रहता है। मगर इन दिनों बरसात और अनदेखी के कारण यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोग उनमें गिरकर घायल हो रहे हैं, मगर अफसर निश्चिंत हैं। चौकी चौराहे से किला पुल के बीच करीब तीन किलोमीटर के टुकड़े में सौ से ज्यादा गड्ढे हैं, जिनमें कुछ काफी बड़े हैं। इसके चलते यहां वाहन काफी धीमी गति से निकलते हैं और दिन में कई बार जाम के हालात भी बनते हैं।

चौकी चौराहा
चौराहे के बीच में ही चार-पांच बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। तेज रफ्तार वाहन का पहिया गड्ढे में जाता है तो वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं और दिन में कई बार यहां हादसा होने से बचता है। शहर का प्रमुख चौराहा होने के बावजूद यहां कोई ध्यान नहीं देता।
विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा के घर के पास
अर्क नंबर चार अस्पताल के पास सड़क में पास ही पास कई जगह टूटकर बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। अब यहां पर जलभराव हो गया है। इसके चलते वाहन चालक इन गड्ढों में गिरकर घायल हो गए हैं। यहां पर जाम के हालात भी बन रहे हैं।

किला पुल
पुल के ऊपर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते यहां वाहनों की रफ्तार थम गई है। वहीं पुल की सर्विस लेन में भी बड़े-बड़े गड्ढे होने से जलभराव हो गया और लोग उसमें गिरकर घायल हो रहे हैं।

अन्य जगह भी हाल खराब
मालियों की पुलिया तिराहे पर ही चार बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनके चलते हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। इसके अलावा गांधी उद्यान से चौकी चौराहा रोड पर सिद्धि विनायक अस्पताल के सामने भी गड्ढों के चलते सड़क खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें