उझानी। छतुइया रेल क्रॉसिंग के पास मंगलवार को एक युवक ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। काफी कोशिश के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
मंगलवार को दिन में साढ़े 11 बजे के आसपास एक युवक को कुछ लोगों ने छतुइया रेल क्रॉसिंग के पास रेल ट्रैक पर घूमते हुए देखा गया। इसी दौरान यहां कासगंज से बरेली की ओर जाने वाली ट्रेन गुजरी जिसके सामने युवक ने छलांग लगा दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त नहीं सकी है। उसकी उम्र करीब 20-21 साल है। जेब से भी कोई ऐसी चीज बरामद नहीं हुई जिससे शिनाख्त में मदद मिल सके। संवाद