फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में गरजे सीएम योगी: कहा- गोकशी के बारे में सोचने वालों के लिए खोल दिए जाएंगे जहन्नुम के द्वार

Fri, 03 May 2024 07:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गोकशी करना दूर की बात है कोई उसके बारे में सोचेगा तो उसके लिए जहन्नुम के द्वार पहले ही खुल जाएंगे। फरीदपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए योगी ने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में अल्पसंख्यकों को खाने-पीने की स्वतंत्रता देने की बात कही है। दरअसल, अल्पसंख्यक समाज को गोमांस पसंद है लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। हम गोमाता की रक्षा के लिए जान भी देंगे। गोकशी तो दूर की बात, प्रदेश में कोई इसके बारे में सोचेगा भी तो उसके लिए जहन्नुम के द्वार खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन


आंवला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में फरीदपुर कस्बे में शुक्रवार को आयोजित विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या के महाराज दिलीप ने गो माता को शेर के मुंह से छुड़ाया था। ऐसे धर्मात्माओं ने भारत माता की धरती पर जन्म लिया है। 

विपक्षी गठबंधन पर बरसे 
उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस और इंडी गठबंधन में शामिल दल बोलते थे कि राम हुए ही नहीं। जब रामलला का दिव्य, भव्य और नव्य मंदिर बन गया तो कहते हैं राम सबके हैं। यह इनका दोहरा चरित्र है। ऐसे ही चुनाव के समय आप इनके माई-बाप हैं और चुनाव खत्म होते ही यह आपको पहचानेंगे भी नहीं। सपा, बसपा और कांग्रेस का काम झूठ बोलना है।
विज्ञापन


'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या...': आंवला में सपा-कांग्रेस पर सीएम योगी ने ली चुटकी, अनोखे अंदाज में कही ये बात
 

सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद की भट्ठी है। उसने इस भट्ठी को सुलगाया है और आज वही इसमें जल रहा है। पाकिस्तान कांग्रेस के लोगों की तारीफ कर रहा है। पुलवामा में जवानों की शहादत पर खुशी मनाने वाले लोग कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी की तारीफ कर रहे हैं। वे राहुल गांधी को समर्थन देने की बात कह रहे हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

भारतवासियों के लिए लोकतंत्र का पर्व गौरव का क्षण
मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के तीसरे चरण में आपको मतदान करना है। हर भारतवासी के लिए लोकतंत्र का पर्व गौरव का क्षण होता है। यह पर्व अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार देता है। अगर सरकार गलत काम करती है तो उसे सत्ता से हटाने की ताकत जनता के पास है। कोई अच्छा काम करता है तो उसे सत्ता सौंपने का काम भी जनता करती है। इसलिए इसमें भागीदार बनना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें