दूसरा पक्ष बोला- बच्चों से हुआ था विवाद
वहीं गांव निवासी रहमत बी ने बताया कि पड़ोसी आजाद के बच्चों से उसके बच्चों का विवाद हो गया था। गांव के लोगों ने समझौता कर मामला रफा दफा कर दिया। सुलह के बाद भी आजाद गाली दे रहा था।
विरोध करने पर आजाद, मकबूल, अरशद, मुजीब, नदीम, आबिद, रत्तन खान आदि लोगों ने घर में घुसकर रहमतबी, मरियम और आशिया को लोहे की सरिया से पीटा। बचाने आए लोगों की पिटाई की और तौफीक का दांत तोड़ दिया। दोनों पक्षों की तरफ से बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।